Sonbhadra News: बजट विकसित भारत 2047 की ओर बड़ा कदम, 53 लाख करोड़ का बजट, 12.2 लाख करोड़ पूंजीगत व्यय का प्रावधान- भूपेश चौबे.
राबर्ट्सगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने बजट को 'विकसित भारत 2047' की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
sonbhadra
7:44 PM, Feb 7, 2026
Share:


कैंसर की 17 दवाइयों और 7 गंभीर बीमारियों की दवाओं पर टैक्स समाप्त कर उन्हें सस्ता किया गया- सदर विधायक।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय में केंद्रीय बजट पर एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान सदर विधायक भूपेश चौबे ने बजट को 'विकसित भारत 2047' की दिशा में एक निर्णायक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, श्रमिक और मध्यम वर्ग को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। विधायक चौबे ने बजट के वित्तीय पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल 53 लाख करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। इसमें 12.2 लाख करोड़ रुपये का पूंजीगत व्यय शामिल है। सरकार ने राजकोषीय घाटे को 4.3 प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य निर्धारित किया है। शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट में 1,39,289 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके तहत औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी। साथ ही, विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) क्षेत्रों में बालिकाओं के लिए छात्रावासों का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। जिला अस्पतालों में इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर सुविधाओं का 50 प्रतिशत विस्तार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, तीन नए एम्स, पांच क्षेत्रीय मेडिकल हब और 1000 निजी मेडिकल कॉलेजों में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की योजना है। 15 लाख केयरगिवर्स के प्रशिक्षण का भी प्रावधान है। कैंसर की 17 दवाइयों और सात गंभीर बीमारियों की दवाओं पर से टैक्स हटाकर उन्हें सस्ता किया गया है। नारी सशक्तिकरण के तहत हर जिले में बालिका छात्रावास बनाने, 5 लाख 'लखपति दीदी' बनाने का लक्ष्य और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की योजनाएं लागू की गई हैं। गरीबी उन्मूलन के लिए 'विकसित भारत ग्राम योजना' में 1.51 लाख करोड़ रुपये और प्रधानमंत्री आवास योजना में 54,916.70 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शहरी व ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत श्रमिकों, गिग वर्कर्स और घरेलू कामगारों के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इस प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष नंद लाल, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव सहित कई अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
