ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news buffalo and padia stolen from cattle rearer s enclosure loss of rs 80 thousand victim appealed to sp

Sonbhadra News: पशुपालक के घर से भैंस और पड़िया चोरी, 80 हजार का नुकसान, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार.

बभनी के मुनगाड़ी गांव में पशुपालक के घेर से अज्ञात चोरों ने भैंस और पड़िया चोरी कर ली। चोरी गए मवेशियों की अनुमानित कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने एसपी को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देकर ई-एफआईआर दर्ज कराने और मवेशियों की बरामदगी की मांग की है।

sonbhadra

7:00 PM, Sep 16, 2026

Share:

Sonbhadra News: पशुपालक के घर से भैंस और पड़िया चोरी, 80 हजार का नुकसान, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार.
logo

पुलिस से शिकायत के बाद मवेशियों की तलाश में जुटा परिवार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के मुनगाड़ी गांव में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। क्षेत्र के एक गरीब पशुपालक के घेर से अज्ञात चोरों ने एक मुर्राह नस्ल की भैंस और एक पड़िया चुरा ली। चोरी गए मवेशियों की कुल अनुमानित कीमत 80,000 रुपये बताई जा रही है। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को ऑनलाइन प्रार्थना पत्र देकर तत्काल ई-एफआईआर दर्ज करने और मवेशियों की बरामदगी की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम मुनगाड़ी निवासी उमा शंकर पुत्र श्री हरी किसुन पशुपालन कर अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं। गत 2 और 3 सितंबर 2026 की दरमियानी रात, करीब 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने उनके दालान/घेर को अपना निशाना बनाया। 3 सितंबर की सुबह जब पीड़ित मवेशियों को चारा-पानी देने पहुंचे, तो उनके स्थान पर मवेशी गायब मिले। चोरी गए पशुओं में एक काले रंग की मुर्राह नस्ल की भैंस (कीमत करीब 60,000 रुपये) और 3 वर्ष की भूरी पड़िया (कीमत करीब 20,000 रुपये) शामिल हैं। घटना के तुरंत बाद पीड़ित द्वारा आपातकालीन सेवा (112 नंबर) पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पीआरवी (PRV) टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना भी किया था। पीड़ित ने अपने स्तर पर गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां भी काफी खोजबीन की, लेकिन मवेशियों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित उमा शंकर का कहना है कि स्थानीय बभनी थाने पर पहले भी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस की सुस्ती के चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं और एक साधारण परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अब पीड़ित ने उत्तर प्रदेश शासन के जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) के माध्यम से मुख्यमंत्री सचिवालय (संयुक्त सचिव श्री भास्कर चंद्र कांडपाल) और पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र को प्रार्थना पत्र भेजकर तत्काल ई-एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच और मवेशियों की शीघ्र बरामदगी की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.