मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bulker tramples teenager riding bicycle death after being dragged for 100 meters

Sonbhadra News: बल्कर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, 100 मीटर तक घसीटने से मौत.

चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास रविवार शाम बल्कर वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। तेलगुड़वा से डाला जा रहे तीन किशोरों को पीछे से आए बल्कर ने टक्कर मार दी, जिसमें शिव मंगल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बल्कर उसे करीब 100 मीटर तक घसीटता ले गया। उसके दो साथी आशीष और रूपेश मामूली रूप से घायल हुए।

sonbhadra

6:43 PM, Aug 9, 2026

Share:

Sonbhadra News: बल्कर ने साइकिल सवार किशोर को रौंदा, 100 मीटर तक घसीटने से मौत.
logo

तेलगुड़वा सड़क हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़, पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और घटना की जानकारी जुटाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: आर. एन पाण्डेय, डाला।

चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुड़वा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पीछे से आए तेज रफ्तार बल्कर ने साइकिल सवार तीन किशोरों को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी मामूली रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब चार बजे तेलगुड़वा तिराहे से तीन किशोर साइकिल से डाला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से हाथीनाला की तरफ से आ रहे बल्कर ने एचपी पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बल्कर की चपेट में आए शिव मंगल को वाहन करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई और उसका शव क्षत-विक्षत होकर सड़क पर बिखर गया। हादसे के समय शिव मंगल के साथ आशीष कुमार पुत्र नंदलाल और रूपेश कुमार पुत्र गुड्डू भी साइकिल पर सवार थे। दोनों किशोर हादसे में बाल-बाल बच गए और उन्हें मामूली चोटें आईं। मृतक शिव मंगल झपरहवा अगरिया बस्ती का निवासी बताया गया है। घटना के बाद बल्कर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना और मदद से चोपन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बल्कर को पकड़ लिया और उसे कब्जे में लेकर खड़ा करा दिया। सूचना मिलते ही चोपन थाना प्रभारी गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने बल्कर को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.