ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news bulker vehicle hits bike rider after the accident the vehicle collides with the boundary wall of the cement factory

Sonbhadra News: बल्कर वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे के बाद सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल से जा टकराई वाहन.

चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बल्कर वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बल्कर सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल से जा टकराया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई।

sonbhadra

4:05 PM, Feb 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: बल्कर वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हादसे के बाद सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल से जा टकराई वाहन.
logo

बल्कर की टक्कर से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के डाला चौकी अंतर्गत डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक बल्कर वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बल्कर सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल से जा टकराया, जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हुई। लाल बत्ती चौराहे से रेक्सहवा सेक्टर बी चौराहे की ओर जा रहे 41 वर्षीय अनिल जायसवाल पुत्र राधेश्याम को सीमेंट कंपनी के पुराने लेबर गेट के पास ओबरा की तरफ से आ रहे एक बल्कर वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बल्कर अनियंत्रित होकर सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल से टकरा गया, जिससे दीवार टूट गई। हादसे में बाइक सवार अनिल जायसवाल को मामूली चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड और डाला पुलिस मौके पर पहुंच गई। डाला पुलिस ने बल्कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.