Sonbhadra News: केनरा बैंक ने मृतक आश्रित को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक.
केनरा बैंक ने मृतक आशुतोष कुशवाहा की पत्नी ज्योति को दो लाख रुपये का चेक दिया। आशुतोष की कैंसर से मृत्यु होने पर बीमा योजना का लाभ मिला। महिला थाना प्रभारी सविता सरोज और शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास ने चेक सौंपा। सिर्फ 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम पर यह बीमा कराया गया था। बैंक ने लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।
sonbhadra
4:58 PM, Apr 10, 2026
Share:


आशुतोष की कैंसर से मृत्यु होने पर बीमा योजना का लाभ मिला।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर स्थित केनरा बैंक शाखा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक मृतक आश्रित को दो लाख रुपये की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। यह सहायता मृतक आशुतोष कुशवाहा की पत्नी ज्योति निवासी रामगढ़ को दी गई, जिनकी कैंसर के कारण मृत्यु हो गई थी। चेक वितरण कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी सविता सरोज और शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी सविता सरोज ने कहा कि किसी व्यक्ति की मृत्यु की भरपाई धन से नहीं की जा सकती, लेकिन सरकार की बीमा योजनाएं ऐसे कठिन समय में परिवार को आर्थिक सहारा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत अपना बीमा अवश्य कराएं, ताकि किसी अनहोनी की स्थिति में उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा मिल सके। शाखा प्रबंधक आरिफ अब्बास ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक आशुतोष कुशवाहा बैंक के खाताधारक थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। करीब तीन वर्ष पूर्व बैंक मित्र शक्ति पाल के माध्यम से मात्र 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम जमा कर उनका बीमा कराया गया था। उनके निधन के बाद परिजनों ने बैंक से संपर्क किया, जिसके बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर आश्रित को बीमा राशि प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि ज्योति का परिवार अत्यंत गरीब है और इस बीमा राशि से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। बैंक प्रबंधन ने यह भी कहा कि यदि किसी ग्राहक को बैंकिंग या बीमा से संबंधित कोई समस्या हो, तो वे शाखा में आकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक धर्मवीर सिंह, लोन अधिकारी जितेंद्र यादव, मुकेश गुप्ता, बैंक मित्र शक्ति पाल और संदीप कुमार सहित अन्य बैंककर्मी भी उपस्थित रहे।



