मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news car collides with parked tanker woman dies five injured

Sonbhadra News: खड़े टैंकर से कार की भीषण टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल.

बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा के पास गुरुवार सुबह एक कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से टकरा गई। हादसे में बलिया निवासी रूचि सिंह (33) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

sonbhadra

11:40 AM, Jun 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: खड़े टैंकर से कार की भीषण टक्कर, महिला की मौत, पांच घायल.
logo

ब्रेकिंग: सोनभद्र.... - खड़े टैंकर में कार ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में एक महिला की मौके पर मौत - टक्कर से कार के परखच्चे उड़े, पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल - स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर सीएचसी में कराया भर्ती - वाराणसी रेफर के दौरान 2 घायलों मे से एक की मौत - सभी यात्री बलिया से रायपुर जा रहे थे - तेज रफ्तार या झपकी हादसे की वजह होने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस - बभनी थाना क्षेत्र के बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

बभनी-अम्बिकापुर मुख्य मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के पास गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बलिया जिले के सिकंदरपुर निवासी एक परिवार कार से रेणुकूट होते हुए रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रहा था। सुबह बभनी-अम्बिकापुर मार्ग पर विष्णु प्रिया ढाबा पोखरा के समीप पहुंचते ही उनकी कार सड़क किनारे खड़े टैंकर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रूचि सिंह (33 वर्ष), पत्नी पवन सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल यतेंद्र सिंह (70), मालती सिंह (65), पवन सिंह (35), पंकज सिंह (32) तथा रिमझिम (4 वर्ष) निवासी सिकंदरपुर, जनपद बलिया का उपचार शुरू किया गया। घायलों में यतेंद्र सिंह और पवन सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, हालांकि गंभीर घायलों मे से एक की मौत होने की ख़बर है, जबकि अन्य का इलाज जारी है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रूचि सिंह की असामयिक मौत से परिवार सदमे में है और घर में मातम का माहौल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार अथवा चालक को झपकी आने के कारण कार के खड़े टैंकर से टकराने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.