मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news car driver died on the spot due to collision with truck car rider was taken out with the help of jcb machine

Sonbhadra News: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौके पर मौत, जेसीबी मशीन कि मदद से कार सवार को निकाला गया बाहर.

चोपन थाना क्षेत्र में चोरपनिया गांव के पास रविवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रयागराज से अंबिकापुर जा रही कार को रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक किशोर कुमार (38) निवासी रांची (झारखंड) की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार में सवार पत्नी नितू देवी और 3 वर्षीय पुत्र भी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

sonbhadra

6:40 PM, Mar 29, 2026

Share:

Sonbhadra News: ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौके पर मौत, जेसीबी मशीन कि मदद से कार सवार को निकाला गया बाहर.
logo

कार सवार प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) जा रही थी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र के परासपानी-जवाडी डांड मार्ग पर रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और मासूम बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 3:30 बजे चोरपनिया गांव के पास वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर प्रयागराज से अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) जा रही एक कार को रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चालक किशोर कुमार (38 वर्ष) पुत्र संत नारायण चौधरी, निवासी सीमोड, रांची (झारखंड) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीरों ने डायल 112 और चोपन पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया। घायल नितू देवी (पत्नी) और करीब 3 वर्षीय पुत्र वैदिक को तत्काल एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि परिवार अंबिकापुर की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। जिसने भी दुःखद सड़क हादसा देखा उसका दिल पसिज गया। बता दे कि चोपन पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश के साथ आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.