ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news car hits bikers hard one dead one seriously

Sonbhadra News: कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर.

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ (25) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है।

sonbhadra

9:19 PM, Dec 23, 2025

Share:

Sonbhadra News: कार ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक गंभीर.
logo

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर सड़क हादसा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में बीजपुर–मुर्धवा मार्ग पर मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सौरभ (25) पुत्र सुरेंद्र के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक दिनेश पनिका (22) पुत्र सुक्खन, निवासी ग्राम देवरी बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से जा रहे थे तभी रेणुकूट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

यह घटना देवरी पेट्रोल पंप के समीप हुई। हादसे के बाद सौरभ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दिनेश को तत्काल सीएचसी म्योरपुर पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी। सूचना मिलने पर सीओ दुद्धी राजेश राय और म्योरपुर थाना प्रभारी राम दरस राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां उपस्थित चिकित्सक डा० पीएन सिंह ने सौरभ को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक सौरभ देवरी गांव में ही किराने की दुकान चलाता था।

Img

वह रोज की तरह दुकान बंद कर करीब दो सौ मीटर दूर स्थित अपने घर जा रहा था। इसी दौरान दिनेश बाइक से आगे जा रहा था, जिसे सौरभ ने रुकवाकर बाइक पर बैठा लिया था। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.