ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news career guidance fair organized in pm shri government inter college chapki told employment opportunities to the students

Sonbhadra News: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में लगा करियर गाइडेंस मेला, विद्यार्थियों को बताए रोजगार के अवसर.

बभनी के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में गुरुवार को करियर गाइडेंस मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बैंकिंग, चिकित्सा, पुलिस, इंजीनियरिंग, प्रशासनिक और अन्य क्षेत्रों में करियर की संभावनाएं बताई गईं। विशेषज्ञों ने लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन और सही रणनीति के साथ तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

sonbhadra

2:20 PM, Nov 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में लगा करियर गाइडेंस मेला, विद्यार्थियों को बताए रोजगार के अवसर.
logo

चपकी इंटर कॉलेज में करियर मेले का शुभारंभ, विद्यार्थियों ने आकर्षक स्टॉल लगाकर विभिन्न रोजगारपरक गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चपकी में गुरुवार को कैरियर गाइडेंस मेला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार एवं करियर बनाने के अवसरों की जानकारी देकर भविष्य के लिए मार्गदर्शन करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा कुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी के केंद्र प्रमुख मिथिलेश, विशिष्ट अतिथि समूह सखी सुनीता पांडेय तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि मिथिलेश ने कहा कि विद्यार्थियों को जिस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना है, सबसे पहले उस क्षेत्र की पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और उसी के अनुसार लक्ष्य निर्धारित कर तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने खेल, चिकित्सा, फैशन डिजाइनिंग, शेफ, शिक्षण, विज्ञान, इंजीनियरिंग, न्यायिक एवं प्रशासनिक सेवाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने की संभावनाओं के बारे में बताया। उन्होंने पुलिस विभाग में उपलब्ध विभिन्न पदों और रोजगार के अवसरों की जानकारी देते हुए कहा कि सफलता के लिए सही रणनीति, नियमित अध्ययन और शारीरिक दक्षता जरूरी है। इस दौरान इंडियन बैंक चपकी के प्रबंधक भानु प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र में करियर की संभावनाओं और रोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं सीएचओ कविता ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया। कार्यक्रम में अजीत, केशव प्रसाद, सतीश पाल, दिनेश कुमार, विकास भास्कर, रत्नेश पटेल, चंदा यादव, जितेंद्र वर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.