Sonbhadra News: ओबरा में पांच वर्षीय बच्ची से कथित यौन शोषण का मामला, पड़ोसी युवक हिरासत में.
ओबरा थाना क्षेत्र के सेक्टर-4 में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित यौन शोषण का मामला सामने आया है। परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है और बच्ची के मेडिकल की प्रक्रिया की जा रही है।
sonbhadra
11:06 AM, Sep 10, 2026
Share:


ओबरा कोतवाली और पीड़िता की मां द्वारा दी गई तहरीर/एफआईआर की प्रति।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ओबरा।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा के सेक्टर-4 में पांच वर्षीय बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन शोषण का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने पड़ोस में रहने वाले युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। परिजनों के अनुसार, घटना 9 सितंबर की शाम करीब सात बजे की है। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। कुछ देर बाद वह रोते हुए घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। मां का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक बच्ची को अकेले में ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। इसके बाद बच्ची को दर्द होने लगा और खून भी आया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने बच्ची को देखा और तत्काल मामले से पुलिस को अवगत कराया। बच्ची की मां ने ओबरा थाने में दी तहरीर में पड़ोसी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची के साथ आपत्तिजनक हरकत की, जिससे उसे चोट लगी और रक्तस्राव हुआ। परिजनों का कहना है कि आरोपी और बच्ची के परिवार एक ही इलाके में रहते हैं तथा पहले बच्चे आपस में खेलते रहे हैं। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी बच्ची को अकेले में ले गया। घटना के बाद बच्ची ने खुद अपनी मां को पूरी बात बताई। संवेदनशील मामले को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



