ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news case of having a relationship with a woman by pretending to be married accused arrested

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार.

शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

sonbhadra

6:07 PM, Sep 6, 2025

Share:

Sonbhadra News: शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का मामला, आरोपी गिरफ्तार.
logo

एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर की गईं कार्रवाई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिले के ओबरा थाना क्षेत्र से एक महिला के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि हेमंत कुमार चंद्रवंशी नामक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ SC/ST एक्ट और धारा 69 वीएनएस के तहत केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से मुकर गया। पीड़िता ने 25 अगस्त 2025 को ओबरा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला सेक्टर 2 डी-44, थाना ओबरा की निवासी है। उसने बताया कि हेमंत कुमार चंद्रवंशी ने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने मामले में धारा 69 वीएनएस और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)5 के तहत केस दर्ज किया। सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर टीम गठित की गई। 6 सितंबर 2025 को पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार चंद्रवंशी को सेक्टर 9 से सेक्टर 2 जाने वाले मार्ग से सुबह करीब 5:40 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सेक्टर 2 डी ओबरा का निवासी है और मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले के विशुनपुरा गांव का रहने वाला है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक राम सिंह यादव, कांस्टेबल धर्मेंद्र राजभर और महिला कांस्टेबल रीनू की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.