ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news case of illegal occupation heated up in padri kala gram panchayat of chatra area pradhan warns of protest if action is not taken

Sonbhadra News: चतरा क्षेत्र के पड़री कला ग्राम पंचायत में अवैध कब्जे का मामला गरमा, प्रधान का कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी.

पड़री कला में आर.आर.सी. सेंटर, राशन दुकान, जन सुविधा केंद्र व होलिका दहन स्थल पर कब्जे का आरोप। कब्जाधारियों द्वारा मवेशी बांधने से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। राशन वितरण व्यवस्था प्रभावित, ग्रामीणों को परेशानी। प्रधान ने कई बार शिकायत और जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई शिकायत। एक माह बाद भी कार्रवाई न होने पर प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप।

sonbhadra

10:11 AM, May 5, 2026

Share:

Sonbhadra News: चतरा क्षेत्र के पड़री कला ग्राम पंचायत में अवैध कब्जे का मामला गरमा, प्रधान का कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी.
logo

ग्राम प्रधान ने सार्वजनिक स्थलों पर दबंगों के कब्जे का आरोप लगाया है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

चतरा क्षेत्र स्थित पड़री कला ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने आर.आर.सी. सेंटर, सरकारी राशन दुकान, जन सुविधा केंद्र और होलिका दहन स्थल पर कब्जा कर लिया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। प्रशासन की निष्क्रियता से नाराज ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रधान विजय कुमार के अनुसार, कब्जाधारियों ने इन सार्वजनिक परिसरों में गाय-भैंस बांध रखी हैं। इसके कारण पूरे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे न केवल राशन लेने आने वाले लाभार्थियों को असुविधा हो रही है, बल्कि राशन वितरण का कार्य भी बाधित हो रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह सरकारी जमीन पहले प्रशासन द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराई गई थी, लेकिन उसी व्यक्ति ने दोबारा इस पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कई बार लिखित शिकायतें दर्ज कराई हैं और मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी 1 अप्रैल 2026 को शिकायत संख्या 92620000008613 दर्ज कराई थी। हालांकि, एक महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष ने अधिकारियों की मिलीभगत से इन सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा अवैध कब्जा किया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल आर. आर.सी. सेंटर, राशन दुकान, जन सुविधा केंद्र और होलिका दहन स्थल को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। साथ ही, मिलीभगत के दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई और भविष्य में दोबारा कब्जा रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था करने की भी अपील की है। ग्राम प्रधान विजय कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं की गई, तो वे ग्रामीणों के साथ मिलकर जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.