ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news case registered against unknown person police investigation revealed that son was the murderer

Sonbhadra News: अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस जांच में बेटा ही निकला कातिल.

म्योरपुर पुलिस ने कुण्डाडीह गांव में हुई राजदेव सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पिता के एक महिला से अवैध संबंधों को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी बात से नाराज होकर रवि कुमार ने अपने पिता को जमीन दिखाने के बहाने जंगल में ले जाकर पत्थर से सिर पर वार किया और सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी।

sonbhadra

5:40 PM, Jun 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस जांच में बेटा ही निकला कातिल.
logo

पिता का कातिल बेटा पुलिस की गिरफ्त में।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

जनपद के म्योरपुर थाना क्षेत्र में हुई हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए मृतक के पुत्र को ही हत्यारा गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिस युवक ने अपने पिता की हत्या के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, वही अपने पिता का कातिल निकला। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड, खूनालूदा पत्थर, मोटरसाइकिल की चाबी तथा खून लगे कपड़ों की जली हुई राख भी बरामद कर ली है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि थाना म्योरपुर क्षेत्र के ग्राम कुण्डाडीह निवासी राजदेव सिंह की 29 मई को हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के पुत्र रवि कुमार ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और साक्ष्य संकलन, तकनीकी विश्लेषण तथा संबंधित लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान पुलिस को रवि कुमार की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उससे गहन पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसके पिता के एक महिला से अवैध संबंध थे, जिसका परिवार और गांव के कई लोग विरोध करते थे। कई बार समझाने के बावजूद उसके पिता उस महिला से संबंध समाप्त नहीं कर रहे थे। इसी बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद होता था और वह मानसिक रूप से बेहद आक्रोशित था।

विज्ञापन

Img

पुलिस के अनुसार 29 मई को रवि कुमार ने योजनाबद्ध तरीके से अपने पिता को जमीन दिखाने के बहाने जंगल की ओर बुलाया। सुनसान स्थान पर पहुंचने के बाद उसने पहले अपने पिता को काबू करने का प्रयास किया और फिर पत्थर से उनके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद सर्जिकल ब्लेड से गले पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया और पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सर्जिकल ब्लेड, खून से सना पत्थर, मोटरसाइकिल की चाबी तथा खून लगे कपड़ों की जली हुई राख बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में आवश्यक वैधानिक साक्ष्य एकत्र कर लिए हैं और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले में मजबूत साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाएगी, ताकि आरोपी को कठोर सजा दिलाई जा सके। इस पूरे मामले के सफल अनावरण में म्योरपुर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसकी सराहना की जा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.