Sonbhadra News: बारहवीं की नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप में मुकदमा दर्ज़.
बभनी थाना क्षेत्र में विद्यालय से घर लौट रही कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़खानी की और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी दी। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
sonbhadra
7:03 PM, Sep 16, 2026
Share:


बभनी थाने के बाहर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले को लेकर जुटे परिजन व ग्रामीण, कार्रवाई की मांग।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम विद्यालय से घर लौट रही कक्षा 12 की नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। छात्रा की विधवा मां की तहरीर पर बभनी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां के अनुसार, उसकी बेटी मंगलवार शाम विद्यालय से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी ने उसे रोक लिया और उसका आरोप है कि आरोपी छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ छेड़खानी करना शुरू कर दिया। इतने में लड़की चिल्लाने लगी तो घटना के बाद आरोपी ने छात्रा को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसका वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपनी मां तथा परिजनों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद बुधवार को उसकी मां ने बभनी थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और आरोपी चंदन पुत्र रामचरितर निवासी इकदीरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़,पास्को एक्ट और एससी-एसटी के धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि तहरीर के आधार पर चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



