ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cat markundi mining accident 5 lakh assistance to the dependents of the deceased from the association sikanje said on illegal mining and operation

Sonbhadra News : बिल्ली मारकुंडी खनन हादसा: एसोसिएशन की तरफ से सभी मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख सहायता, अवैध खनन व संचालन पर सिकंजे की कही बात.

बिल्ली मारकुंडी खनन हादसे के बाद डाला बिल्ली क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन की मंशा और खनन विभाग के नियमों के विपरीत किसी भी तरह का खनन क्षेत्र में कार्य संचालित नहीं किया जाएगा। हादसे के बाद संगठन ने मृतकों के आश्रितों को कुल 5 लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।

sonbhadra

2:46 PM, Nov 19, 2025

Share:

Sonbhadra News : बिल्ली मारकुंडी खनन हादसा: एसोसिएशन की तरफ से सभी मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख सहायता, अवैध खनन व संचालन पर सिकंजे की कही बात.
logo

आश्रितों को अधिक से अधिक सरकारी सहायता मिले- डाला बिल्ली क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

बिल्ली मारकुंडी खनन हादसे के बाद डाला बिल्ली क्रशर ऑनर्स एसोसिएशन ने एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन की मंशा और खनन विभाग के नियमों के विपरीत किसी भी तरह का खनन क्षेत्र में कार्य संचालित नहीं किया जाएगा।

Img

हादसे के बाद संगठन ने सभी मृतकों के आश्रितों को कुल 5-5 लाख रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति या संस्था नियमों का उल्लंघन करते हुए पाई जाती है, तो उसके खिलाफ संगठन सख्त कार्रवाई करेगा। यदि संगठन की बात नहीं मानी जाती है, तो ऐसे मामलों की शिकायत प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी।

Img

एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि 15 नवंबर 2025 की शाम से लेकर 18 नवंबर की दोपहर तक राहत बचाव कार्य में लगे सभी लोगों के लिए भोजन और नाश्ते का इंतजाम संगठन द्वारा लगातार किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों के आश्रितों को संतुष्ट करने भर का मुआवजा उपलब्ध कराया गया है।

विज्ञापन

Img

राय ने आगे कहा कि संगठन की ओर से यह भी वादा किया गया है कि सरकारी मदद दिलवाने में जितना संभव होगा, संगठन पूरा सहयोग करेगा ताकि आश्रितों को अधिक से अधिक सरकारी सहायता मिल सके। कमेटी के सदस्यों ने स्वेच्छा से 10,000, 5,000, 2,000 और 21,000 रुपये का योगदान दिया, जिससे कुल 5 लाख रुपये की सहायता राशि मृत आश्रितों को दी गई।

Img

संगठन ने पहले ही 14 और 15 नवंबर को स्पष्ट कर दिया था कि खदान और क्रशर का संचालन नहीं किया जाएगा, क्योंकि माननीय मुख्यमंत्री आदिवासियों का सम्मान बढ़ाने के लिए क्षेत्र में उपस्थित थे। इसके बावजूद, जिस स्थान पर घटना हुई, वहां खदान का संचालन जारी रहा, जिसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया गया है।

Img

एसोसिएशन ने कहा कि यदि यह बात सही पाई जाती है, तो पहले संबंधित मालिक से पूछताछ की जाएगी। संगठन ऐसे लोगों के खिलाफ सामूहिक बहिष्कार करेगा और प्रशासन से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.