Sonbhadra News: सीडीओ ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए सख्त निर्देश, दुद्धी एमओआईसी के वेतन पर रोक.
सीडीओ जागृति अवस्थी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएचसी पर स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत करने के निर्देश दिए। सैम-मैम बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने और 102-108 एंबुलेंस की रैंडम जांच कराने को कहा गया। काम में प्रगति और मॉनिटरिंग न होने पर दुद्धी के एमओआईसी के वेतन पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए।
sonbhadra
5:41 PM, Sep 29, 2026
Share:


जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते सीडीओ जागृति अवस्थी, साथ में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
मंगलवार को सीडीओ जागृति अवस्थी ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देना प्रशासन की प्राथमिकता है और सीएचसी पर जरूरी सुविधाएं मजबूत हों। बैठक में स्वास्थ्य और आईसीडीएस विभाग को सैम-मैम बच्चों को एनआरसी सेंटर में भर्ती करने को कहा गया, ताकि कमजोर बच्चे जल्द ठीक हों। सीडीओ ने 102 और 108 एम्बुलेंस की रैंडम जांच सीएचसी अधीक्षकों से कराने को कहा। सीडीओ ने दुद्धी के एमओआईसी के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई सीएचओ के काम में प्रगति न होने और मॉनिटरिंग न करने पर हुई। उन्होंने सीएचसी में साफ-सफाई और लापरवाह सफाई कर्मियों को हटाने को कहा। डीपीओ आईसीडीएस को आरबीएसके टीम से आशा आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित दौरा कराकर बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कराने को कहा गया। बैठक में सीएमओ डॉ. रमेश मिश्रा, डीपीओ विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद थे।



