मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cdo jagriti awasthi conducted surprise inspection of chopan block instructions to issue notice to the absent secretary

Sonbhadra News: सीडीओ जागृति अवस्थी ने चोपन ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित सचिव को नोटिस के निर्देश.

जनपद की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी ने बुधवार को विकास खण्ड चोपन का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से ब्लॉक परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति रही।

sonbhadra

7:38 PM, Feb 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: सीडीओ जागृति अवस्थी ने चोपन ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित सचिव को नोटिस के निर्देश.
logo

विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा- सीडीओ जागृति अवस्थी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

जनपद की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) जागृति अवस्थी ने बुधवार को विकास खण्ड चोपन का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से ब्लॉक परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति रही। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने ब्लॉक परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, कार्यालयीन अभिलेख, पंजिकाएं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित दस्तावेजों का गहन अवलोकन किया। जांच में अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। हालांकि निरीक्षण के समय ग्राम सचिव वीरेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले, जिस पर सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ ने सचिव आकांक्षा जायसवाल को विकास कार्यों की प्रगति तेज करने और योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने, जन शिकायतों का समय पर निस्तारण करने और ग्रामीण विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.