ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news celebration of national constitution day was also seen in obra rally was taken out on the theme our constitution our self respect

Sonbhadra News: ओबरा में भी दिखी राष्ट्र संविधान दिवस की धूम, "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" थीम को लेकर निकाली गईं रैली.

ओबरा नगर में संविधान दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में एक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। रैली का मुख्य विषय "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" था। इस अवसर पर दुनिया के सबसे बड़े लिखित संविधान का जश्न मनाने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

sonbhadra

3:28 PM, Nov 26, 2025

Share:

Sonbhadra News: ओबरा में भी दिखी राष्ट्र संविधान दिवस की धूम, "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" थीम को लेकर निकाली गईं रैली.
logo

धर्मनिरपेक्षता की संरचना के सपनों को साकार करने के लिए निकाली गईं भव्य रैली।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

ओबरा नगर में संविधान दिवस के अवसर पर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के तत्वावधान में एक रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए। रैली का मुख्य विषय "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" था। इस अवसर पर दुनिया के सबसे बड़े लिखित संविधान का जश्न मनाने को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

Img

रैली का उद्देश्य धर्मनिरपेक्षता की संरचना के सपनों को साकार करना था। रैली में शामिल लोगों ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संविधान सभी को समानता और अपनी बात रखने की स्वतंत्रता देता है।

Img

यह देश के प्रत्येक नागरिक को एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह रैली बिल्ली पोखरा, गजराजनगर और सुभाष तिराहा होते हुए बुद्ध विहार तक निकाली गई।

बुद्ध विहार में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। संजय कनौजिया ने बताया कि यह रैली संविधान दिवस के शुभ अवसर पर निकाली गई है। उन्होंने जोर दिया कि देश संविधान से चलता है और हमेशा संविधान से ही चलेगा।

Img

चंद्रकांत राम ने कहा कि बाबा साहब द्वारा दिए गए लोकतंत्र के संविधान का पालन करते हुए आज संविधान दिवस पर यह रैली निकाली गई है। उन्होंने संविधान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। राजेश कुमार दिनकर ने बताया कि आज के दिन बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान बनाया था और इसे देश को सौंपा था ताकि सभी इसके नियमों पर चलें।

Img

उन्होंने बसपा को एक मिशन बताया जो दलितों और बाबा साहब के बनाए संविधान पर चलता है। बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव संजय कनौजिया के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गिरी उर्फ टाम बाबा, ओबरा ज़ोन प्रभारी जितेंद्र भारती,

Img

चंद्रकांत राम, पूर्व अध्यापक राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, अंकुश राव, राहुल बाबू, डब्लू रंगीला, जुगैल ज़ोन प्रभारी राजेश भारती, सीताराम भारती, राम अवतार, एडवोकेट लालचंद, एससी/एसटी कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष सुनील कुमार भारती, बौद्ध महासभा अध्यक्ष सुरेंद्र सागर, ओबरा नगर पंचायत सभासद गिरजा शंकर भारती, रमेश कुमार निडर, कमलेश कुमार व अन्य अंबेडकरवादी मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.