ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news celebration of patriotism in composite school bijpur and adarsh rihand shiksha niketan academy

Sonbhadra News: कंपोजिट विद्यालय बीजपुर व आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में देशभक्ति का उत्सव.

कंपोजिट विद्यालय एवं आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को तिरंगे, गुब्बारों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।

sonbhadra

5:11 PM, Jan 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: कंपोजिट विद्यालय बीजपुर व आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में देशभक्ति का उत्सव.
logo

धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

कंपोजिट विद्यालय एवं आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन एकेडमी में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर को तिरंगे, गुब्बारों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत गणेश वंदना एवं सरस्वती आराधना के साथ हुई। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत के माध्यम से आए हुए अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं बैच लगाकर सम्मानित किया गया, जिससे मंच की शोभा और बढ़ गई। इसके बाद दोनों विद्यालयों के बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों ने “जहाँ-जहाँ राधे वहाँ जाएंगे मुरारी”, “मेरा जूता है जापानी”, “घर कब आओगे” जैसे लोकप्रिय गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता बल्कि कार्यक्रम स्थल को तालियों की गड़गड़ाहट से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक संदीप राय व विमलेश यादव द्वारा किया गया, जिन्होंने मंच संचालन के साथ-साथ कार्यक्रम को रोचक एवं अनुशासित बनाए रखा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्लाक प्रमुख मान सिंह गौड़ व बीजपुर ग्राम प्रधान दशमती गुप्ता, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता अरविंद सिंह सहित एसआई श्रवण यादव, केदार यादव, शिवधारी गुप्ता, सीताराम शर्मा, रविंद्र गुप्ता, इन्द्रदेव सिंह,नागेंद्र सिंह, देवधारी गुप्ता, गोविंद गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और सामाजिक संस्कार विकसित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और देशसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं दर्शक उपस्थित रहे। सभी ने विद्यालय परिवार के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.