मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chairperson of the women s commission held a public hearing and gave instructions to the officials

Sonbhadra News: महिला आयोग की अध्यक्ष ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश.

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने गुरुवार को सोनभद्र जिले का दौरा कर सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई की। इस दौरान महिलाओं से जुड़े कई मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

sonbhadra

8:42 PM, Mar 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: महिला आयोग की अध्यक्ष ने जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश.
logo

डॉ. बबीता सिंह चौहान ने ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं को रोजगार देने पर दिया जोर,छोटे बच्चों को मोबाइल फोन न देने की दी सलाह।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने गुरुवार को सोनभद्र जिले का दौरा कर सर्किट हाउस में महिलाओं की समस्याओं को सुनने के लिए जनसुनवाई की। इस दौरान महिलाओं से जुड़े कई मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में सीडीओ जागृति अवस्थी, सीओ चारु द्विवेदी सहित महिला कल्याण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिलाओं की शिकायतों पर अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कई ब्यूटी पार्लरों में पुरुष सदस्य महिलाओं का मेकअप करते हैं। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो वहां महिलाओं को ही रोजगार दिया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। उन्होंने बच्चों के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कक्षा 5 तक के बच्चों को मोबाइल फोन नहीं देना चाहिए। साथ ही छोटे बच्चों को मोबाइल के माध्यम से होमवर्क न देने की भी सलाह दी, क्योंकि मोबाइल की लत से बच्चों की स्मरण शक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। डॉ. चौहान ने बताया कि सरकारी कार्यालयों में महिला उत्पीड़न की रोकथाम के लिए समितियां गठित की गई हैं और उनकी समय-समय पर समीक्षा के निर्देश दिए गए हैं। वहीं निजी संस्थानों में भी जहां महिलाएं कार्यरत हैं, वहां गठित समितियों को सक्रिय करने और उनकी नियमित बैठक कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद में परंपरागत रीति-रिवाज के तहत आयोजित अन्नप्राशन एवं गोद भराई कार्यक्रम में भी भाग लिया और उपस्थित महिलाओं व बच्चों को आशीर्वाद दिया। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.