ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chakbadri in dhibri yug since six months burnt transformer was not replaced and villagers got angry

Sonbhadra News: छह महीने से ‘ढिबरी युग’ में चकबदरी, जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो फूटा ग्रामीणों का गुस्सा.

बभनी के चकबदरी गांव में छह महीने से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। अगस्त में लगाया गया दूसरा ट्रांसफार्मर भी एक दिन नहीं चला, ग्रामीण लगातार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीएम से ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की, एसडीओ ने जल्द बदलने का आश्वासन दिया।

sonbhadra

8:23 PM, Sep 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: छह महीने से ‘ढिबरी युग’ में चकबदरी, जला ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो फूटा ग्रामीणों का गुस्सा.
logo

खराब ट्रांसफार्मर और बिजली संकट के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर हाथ उठाकर जताया आक्रोश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत मुनगाडीह के चकबदरी गांव में पिछले छह माह से बिजली नहीं है। गांव का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है, लेकिन बिजली विभाग ने उसे अब तक नहीं बदला है। बुधवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर खींचा और जल्द ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की। गांव में शिव शंकर के घर के पास लगा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर छह महीने पहले जल गया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत 1912 पर की थी। इसके बाद अगस्त महीने में दूसरा ट्रांसफार्मर लाकर लगाया गया, लेकिन वह भी एक दिन भी बिजली नहीं दे पाया। विभाग सिर्फ आश्वासन देता रहा और ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। ग्रामीण छह महीने से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है, रात में चोरी और जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। मोबाइल चार्जिंग जैसी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी ग्रामीणों को भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार लिखकर और बोलकर शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव में बिजली न होने से उन्हें ढिबरी युग की याद आ रही है। आज अगर एक दिन भी बिजली न रहे तो लोग परेशान हो जाते हैं। टीवी, बल्ब, मोबाइल और बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बेकार हो गए हैं। बुधवार को अमर सिंह, रंगमती देवी, राम रुप, महेश कुमार, बिहारी लाल, रीना देवी, फूलमती देवी, रीता देवी, सविता देवी, ज्ञानमती, राजबली, विक्रम सिंह और लक्ष्मन सिंह जैसे कई ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर के पास पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की। इस बारे में जब बिजली विभाग के एसडीओ शिवम गुप्ता से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जल्दी बदल दिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.