Sonbhadra News: एनटीपीसी रिहंद में गूंजा ‘जय विश्वकर्मा’ का जयघोष, विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना.
एनटीपीसी रिहंद में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। सीआरएफ बिल्डिंग स्टेज-1 में बाबा विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा, हवन और आरती की गई। महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक समेत अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन-एसोसिएशन प्रतिनिधियों और संविदा कंपनियों ने पूजा में भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी भोग और प्रसाद की व्यवस्था की गई।
sonbhadra
9:26 AM, Sep 18, 2026
Share:


एनटीपीसी रिहंद में विश्वकर्मा पूजा के दौरान बाबा विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना करते महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक व अन्य अधिकारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
एनटीपीसी रिहंद में गुरुवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। प्लांट परिसर में स्थित सीआरएफ़ बिल्डिंग स्टेज-1 को सजाया गया था। यहां बाबा विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजा समारोह की शुरुआत महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) प्रणय कुमार नायक और अन्य अधिकारियों ने की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा और हवन किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों के लिए खिचड़ी भोग का इंतजाम किया गया था। इस मौके पर परियोजना के पर्यावरण एवं राख उपयोगिता, टीएसी, एफईएस, आईटी समेत कई विभागों ने पूजा की। संविदा कंपनियों ने भी श्रद्धापूर्वक पूजा में हिस्सा लिया और प्रसाद बांटा।कार्यक्रम का आयोजन रिहंद पूजा समिति ने किया। समारोह में महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम), अपर महाप्रबंधक, विभिन्न यूनियन और एसोसिएशन के प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे। यह आयोजन परियोजना परिसर में श्रद्धा, सहयोग और सौहार्द का संदेश देता है। इससे कार्य संस्कृति और परंपरा के प्रति आस्था मजबूत होती है।



