ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chants of jai shri ram echoed in ramlila of sahagora live staging of bali vadha and lanka dahan took place

Sonbhadra News: सहगोड़ा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, बालि वध और लंका दहन का हुआ सजीव मंचन.

बभनी ब्लॉक के सहगोड़ा गांव में रविवार रात रामलीला में श्रीराम-हनुमान मिलन, बालि वध और लंका दहन का मंचन हुआ। नवयुवक ग्रामीण रामलीला मंडली के आयोजन में सैकड़ों दर्शक जुटे। हनुमान जी की माता सीता से मुलाकात और प्रभु श्रीराम का संदेश देने का दृश्य भावुक कर गया।

sonbhadra

4:34 PM, Oct 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: सहगोड़ा की रामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, बालि वध और लंका दहन का हुआ सजीव मंचन.
logo

सहगोड़ा गांव की रामलीला में भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रसंगों का मंचन करते कलाकार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सोनभद्र।

बभनी ब्लाक के सहगोड़ा गांव में नवयुवक ग्रामीण रामलीला मंडली की ओर से आयोजित रामलीला में रविवार की रात श्रीराम-हनुमान मिलन, बालि वध और लंका दहन की लीला का सजीव मंचन किया गया। रामलीला देखने के लिए पंडाल में सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे जुटे। कलाकारों के शानदार अभिनय और लंका दहन के रोमांचक दृश्य को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। पूरा गांव जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। रामलीला के प्रथम दृश्य में भगवान श्रीराम और लक्ष्मण माता सीता की खोज करते हुए किष्किंधा पर्वत पहुंचते हैं। वहां वानर राज सुग्रीव उन्हें देखकर आशंकित हो जाते हैं और अपने मंत्री हनुमान जी को ब्राह्मण वेश में उनका परिचय जानने के लिए भेजते हैं। हनुमान जी दोनों भाइयों से बातचीत करते हैं और उनके वास्तविक परिचय से अवगत होने के बाद अपने असली स्वरूप में आकर उन्हें सुग्रीव के पास ले जाते हैं। इसके बाद सुग्रीव और श्रीराम के बीच मित्रता होती है। सुग्रीव अपने बड़े भाई बालि द्वारा राज्य और पत्नी छीन लिए जाने की व्यथा सुनाते हैं, जबकि श्रीराम माता सीता के हरण की बात बताते हैं। दोनों एक-दूसरे की सहायता करने का संकल्प लेते हैं। इसके बाद मंच पर बालि और सुग्रीव के बीच भीषण युद्ध का मंचन होता है। श्रीराम बालि का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाते हैं।

हनुमान जी ने समुद्र लांघकर माता सीता को खोजा-:

विज्ञापन

सुग्रीव के राजा बनने के बाद वानर सेना को चारों दिशाओं में माता सीता की खोज के लिए भेजा जाता है। दक्षिण दिशा में गई वानर टोली को जटायु से पता चलता है कि रावण माता सीता को लंका ले गया है। इसके बाद पवनपुत्र हनुमान विशाल समुद्र को लांघकर लंका पहुंचते हैं। वहां उनकी भेंट रामभक्त विभीषण से होती है, जो उन्हें अशोक वाटिका तक पहुंचने का मार्ग बताते हैं। अशोक वाटिका में हनुमान जी की माता सीता से भावुक मुलाकात होती है। वह माता सीता को भगवान श्रीराम की अंगूठी देकर उन्हें प्रभु का संदेश सुनाते हैं।

आतिशबाजी के बीच धू-धूकर जली सोने की लंका-:

रामलीला का सबसे रोमांचक दृश्य लंका दहन रहा। मेघनाद हनुमान जी को बंदी बनाकर रावण के दरबार में ले जाता है। रावण के आदेश पर हनुमान जी की पूंछ में आग लगाई जाती है। इसके बाद हनुमान जी अपनी जलती पूंछ से लंका में जगह-जगह आग लगा देते हैं। मंच पर आतिशबाजी के साथ लंका दहन का सजीव दृश्य प्रस्तुत किया गया। इसे देखकर दर्शक उत्साहित हो उठे और जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे। कलाकारों के अभिनय की दर्शकों ने जमकर सराहना की। इस दौरान प्रधान प्रत्याशी उदय गुप्ता, आलोक तिवारी, प्रिंस तिवारी, रमाशंकर तिवारी, प्रदीप शुक्ला, गंगासागर, अर्जुन सिंह, , राजेश देवांगन, राजेश राज और सीताराम तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.