मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chaos as hundreds of people entered the kotwali people from mirzapur chandauli expressed their problems

Sonbhadra News: कोतवाली में सैकड़ों की भीड़ घुसने से हड़कम, मिर्जापुर-चंदौली से आए लोगों ने बताईं समस्याएं.

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और पुरुष अचानक थाने के अंदर घुस गए। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। लोग जमीन और वन भूमि विवादों के साथ-साथ मारपीट के आरोपों को लेकर कोतवाली पहुंचे थे। यह घटना रमजान और होली जैसे संवेदनशील त्योहारों से ठीक पहले हुई।

sonbhadra

6:54 PM, Mar 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: कोतवाली में सैकड़ों की भीड़ घुसने से हड़कम, मिर्जापुर-चंदौली से आए लोगों ने बताईं समस्याएं.
logo

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में मंगलवार दोपहर सैकड़ों की संख्या में भीड़ घुस गई। कोल, खरवार और गौड़ समाज के इन लोगों को देखकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। रमजान और होली के त्योहारों के मद्देनजर पुलिस पहले से ही सतर्क थी। मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली जिलों से आए इन पुरुषों और महिलाओं ने कोतवाली परिसर में धरना दे दिया। भीड़ में शामिल कई लोगों ने पुलिस द्वारा मारपीट और जंगल की जमीन से जुड़े विवादों जैसी अपनी अलग-अलग समस्याएं बताईं। इस दौरान ताजुब की बात दिखी कि कुछ लोगों को यह भी नहीं पता था कि वे कोतवाली क्यों आए हैं। चंदौली के थाना चकरघटा से आए निजामुद्दीन ने बताया कि एक वकील ने दो महीने पहले जंगल विभाग की जमीन का पट्टा दिलाने के लिए उनसे 25 हजार रुपये लिए थे। वकील ने उन्हें आज रॉबर्ट्सगंज कोतवाली बुलाया था। कई अन्य लोग भी अपने समाज के आह्वान पर इस भीड़ का हिस्सा बने थे। जिस समय यह घटना हुई, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार और उप पुलिस अधीक्षक रणधीर मिश्रा एक अन्य मामले पर प्रेसवार्ता कर रहे थे। भीड़ पहुंचने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों से बातचीत की। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें वापस घर भेज दिया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.