मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chcs will be more empowered cdo gave strict instructions regarding health services

Sonbhadra News: सीएचसी होंगे और सशक्त, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश.

मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। सभी सीएचसी पर मूलभूत सुविधाएं मजबूत करने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग, संस्थागत प्रसव और मातृ-शिशु मृत्यु की नियमित समीक्षा पर जोर दिया गया। बैठक में स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

sonbhadra

7:53 PM, Jul 28, 2026

Share:

Sonbhadra News: सीएचसी होंगे और सशक्त, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश.
logo

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई। इसमें जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की गई और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों (एमओआईसी) को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और साफ-सफाई व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। सीडीओ ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि सफाई व्यवस्था में किसी कर्मी की लापरवाही पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी को सूचित कर तत्काल कार्रवाई की जाए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायती राज, नगर पालिका और नगर पंचायत के अधिकारियों को जनपद में होने वाली सभी डिलीवरी की प्रभावी ट्रैकिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि प्रसव सरकारी अस्पतालों में हो रहे हैं या निजी चिकित्सालयों में। आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा उनकी अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। सीडीओ ने लक्ष्य के सापेक्ष एएनसी पंजीकरण और संस्थागत प्रसव की नियमित समीक्षा कर सुधार लाने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक माह होने वाली मातृ एवं शिशु मृत्यु का ऑडिट कर उसकी लाइन लिस्ट और रिपोर्ट समिति के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) को आरबीएसके टीम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित भ्रमण कर बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इसका उद्देश्य बच्चों में बीमारियों की समय पर पहचान और उपचार सुनिश्चित करना है। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रमेश मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी गुलाब शंकर, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.