ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news cheating of rs 22 lakh in the name of admission in mbbs cyber crime police arrested three accused

Sonbhadra News: एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 22 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार.

सोनभद्र में नीट/एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपी फर्जी एजेंट बनकर छात्रों और अभिभावकों को झांसा देते थे। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

sonbhadra

11:50 AM, Apr 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर 22 लाख की ठगी, साइबर क्राइम पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार.
logo

पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गिरोह का भंडाफोड़ किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद की साइबर क्राइम पुलिस ने नीट/एमबीबीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह छात्रों और उनके अभिभावकों को मेडिकल कॉलेजों में पक्की सीट दिलाने का झांसा देकर उनसे भारी रकम वसूल करता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने बताया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उसे नीट के माध्यम से एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने का भरोसा दिलाया और खुद को प्रभावशाली एजेंट बताया। आरोपियों ने उसे विश्वास में लेकर विभिन्न चरणों में कुल 22 लाख रुपये अपने बताए गए बैंक खातों और ऑनलाइन माध्यमों से जमा करवा लिए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर क्राइम टीम सक्रिय हुई। टीम ने अभियुक्तों के बैंक खातों का विश्लेषण, मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल जांच और लोकेशन ट्रैकिंग के साथ डिजिटल साक्ष्य एकत्र किए। सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की सहायता से पुलिस ने लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड के पास दबिश देकर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कोचिंग संस्थानों और अन्य माध्यमों से छात्रों का डेटा प्राप्त करते थे। इसके बाद ‘ऑप्टिमस एजुकेशन कंसल्टेंसी’ के नाम से संचालित अपने कार्यालय में कॉल सेंटर के जरिए ऐसे छात्रों से संपर्क करते थे, जो नीट परीक्षा पास करने के बावजूद दाखिले से वंचित रह जाते थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने का झांसा देकर ठगी की जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.