ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news check dam will be built on ajinr river at a cost of one crore sada s approval

Sonbhadra News: एक करोड़ की लागत से अजींर नदी पर बनेगा चेकडैम, साडा की मंजूरी.

बीजपुर के ग्राम जरहा स्थित अजींर नदी पर चेकडैम निर्माण के लिए शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) ने एक करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। निर्माण कार्य लघु सिंचाई विभाग, रॉबर्ट्सगंज द्वारा कराया जाएगा। चेकडैम बनने से जल संचयन बढ़ेगा, किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी और भूजल स्तर में सुधार होगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

sonbhadra

6:49 PM, Mar 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: एक करोड़ की लागत से अजींर नदी पर बनेगा चेकडैम, साडा की मंजूरी.
logo

चेकडैम बनने से किसानों और स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत जरहा स्थित अजींर नदी पर चेकडैम निर्माण को लेकर बड़ी पहल हुई है। शक्तिनगर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) ने इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। इससे क्षेत्र के किसानों और स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। अजीरेश्वर महादेव धाम मंदिर के समीप बनने वाले इस चेकडैम की मांग लंबे समय से की जा रही थी। साडा की 51वीं बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में आयुक्त विंध्याचल मंडल एवं प्राधिकरण अध्यक्ष ने इस परियोजना को मंजूरी दी। जारी कार्यादेश के अनुसार लघु सिंचाई विभाग, रॉबर्ट्सगंज को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक म्योरपुर ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड़ ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर चेकडैम निर्माण की मांग उठाई थी। इसके बाद अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण कर प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया, जिस पर अब स्वीकृति मिल गई है। साडा के सचिव ने कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। कार्यस्थल पर परियोजना का विवरण दर्शाने वाला साइन बोर्ड लगाया जाएगा तथा प्रत्येक चरण की फोटो और जियो टैगिंग रिपोर्ट उपलब्ध करानी होगी। साथ ही कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। चेकडैम के निर्माण से क्षेत्र में जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके साथ ही भू-गर्भ जल स्तर में सुधार होने की संभावना है। अजीरेश्वर महादेव धाम में लगने वाले छठ, शिवरात्रि जैसे धार्मिक आयोजनों में भी श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिलेगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.