मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news checking gas leakage in duddhi proved costly woman badly burnt after lighting matchstick referred to district hospital

Sonbhadra News: दुद्धी में गैस लीकेज जांचना पड़ा महंगा, माचिस जलाने पर महिला बुरी तरह झुलसी, जिला अस्पताल रेफर.

दुद्धी के रामनगर कस्बे में गैस लीकेज की जांच के दौरान महिला झुलस गईं। 55 वर्षीय इंद्रावती देवी ने लीकेज जांचने के लिए माचिस जलाई, जिससे आग भड़क उठी। घटना में वह गंभीर रूप से झुलस गईं और दर्द से चीखने लगीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी दुद्धी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।

sonbhadra

12:47 PM, Apr 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: दुद्धी में गैस लीकेज जांचना पड़ा महंगा, माचिस जलाने पर महिला बुरी तरह झुलसी, जिला अस्पताल रेफर.
logo

दुद्धी के रामनगर कस्बे की घटना, घायल महिला जिला अस्पताल रेफर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र स्थित रामनगर कस्बे में गुरुवार की शाम गैस लीकेज की जांच करते समय एक महिला बुरी तरह झुलस गईं। 55 वर्षीय इंद्रावती देवी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना शाम करीब सात बजे हुई। घायल इंद्रावती देवी ने बताया कि वे शाम को मंदिर जाने की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्हें गैस लीकेज की दुर्गंध महसूस हुई। लीकेज का पता लगाने के लिए उन्होंने माचिस जलाई, जिससे अचानक आग लग गई और वे उसकी चपेट में आ गईं। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन दर्द से तड़पने और चीखने-चिल्लाने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने वार्ड सभासद आमेश सिंह को सूचित किया। आमेश सिंह ने पड़ोसी सियाराम की मदद से तत्काल एक निजी वाहन से इंद्रावती देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने इंद्रावती देवी को प्राथमिक उपचार दिया। डॉ. सिंह ने बताया कि महिला काफी जल चुकी हैं, जिसके कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वार्ड सभासद आमेश सिंह के अनुसार, इंद्रावती देवी के पति का देहांत हो चुका है। उनके दो पुत्र बीजपुर कंपनी में कार्यरत हैं, जिन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। बेटों के पहुंचने तक महिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में ही थीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.