ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chief of chopan angry with pending payment if solution is not found then he will submit mass resignation to the district magistrate

Sonbhadra News: लंबित भुगतान से नाराज चोपन के प्रधान, समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी को सौंपेंगे सामूहिक इस्तीफा.

चोपन ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की बैठक में लंबित भुगतानों और विकास कार्यों पर चर्चा हुई। प्रधानों ने आरोप लगाया कि दो माह से भुगतान रुका होने के कारण जनहित के कार्य प्रभावित हैं। निर्णय लिया गया कि 7 अगस्त को जिलाधिकारी से मिलकर समाधान की मांग की जाएगी। समाधान न होने पर सभी प्रधान एवं प्रशासक सामूहिक इस्तीफा सौंपेंगे।

sonbhadra

4:36 PM, Aug 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: लंबित भुगतान से नाराज चोपन के प्रधान, समाधान नहीं हुआ तो जिलाधिकारी को सौंपेंगे सामूहिक इस्तीफा.
logo

चोपन ब्लॉक सभागार में लंबित भुगतानों को लेकर बैठक करते प्रधान संघ पदाधिकारी एवं ग्राम प्रधान, समस्याओं के समाधान पर चर्चा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

चोपन विकास खंड के ग्राम प्रधानों और प्रशासकों ने लंबित भुगतान को लेकर नाराजगी जताई है। गुरुवार को हुई बैठक में उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे 7 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी को सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे। विकास खंड चोपन के सभागार में प्रधान संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में यह बैठक आयोजित की गई थी। इसमें ग्राम पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों, पूर्व में कराए गए कार्यों के लंबित भुगतान और जनहित से जुड़े आवश्यक कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानों ने बताया कि प्रशासक के रूप में कार्यभार संभाले हुए दो माह से अधिक समय हो गया है, लेकिन पूर्व में कराए गए विकास कार्यों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। मिस्त्रियों और मजदूरों का भुगतान भी लंबित है, जिससे ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हैंडपंप मरम्मत, नालियों की सफाई, सोलर वाटर पंप की मरम्मत सहित अन्य आवश्यक जनहित के कार्य धनराशि के अभाव में बाधित हैं। सामग्री उपलब्ध कराने वाले लोग और मजदूर लगातार भुगतान की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) से जानकारी लेने पर बताया गया कि जिला स्तर से भुगतान पर रोक लगाई गई है। इस स्थिति पर प्रधानों और प्रशासकों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि भुगतान न मिलने पर विकास कार्य कैसे होंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों के पास विकास कार्य कराने का अधिकार तो है, लेकिन भुगतान न होने से सारी व्यवस्था ठप हो गई है। ऐसे में जनता के बीच जवाब देना भी मुश्किल हो रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 7 अगस्त 2026 को सभी प्रधान एवं प्रशासक जिलाधिकारी से मिलकर समस्याओं के समाधान की मांग करेंगे। यदि इसके बाद भी कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो सभी प्रधान एवं प्रशासक अपना-अपना सामूहिक इस्तीफा जिलाधिकारी को सौंप देंगे। उनका कहना है कि इससे जनता को स्पष्ट बताया जा सकेगा कि पंचायतों के विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी निभाना अब उनके लिए संभव नहीं है। बैठक की अध्यक्षता प्रधान संघ अध्यक्ष एवं टापू ग्राम प्रधान रामसजीवन यादव ने की। इस दौरान सिंदुरिया ग्राम प्रधान रामनगीना, अगोरी ग्राम प्रधान रामप्रताप शाहानी, जुगैल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित ब्लॉक क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधान एवं प्रशासक उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि पंचायतों के लंबित भुगतान तत्काल जारी किए जाएं, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.