ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news child dies due to drowning in the drain created a furore

Sonbhadra News: नाले में बालक की डूबने से मौत, मचा कोहराम.

चोपन थाना क्षेत्र में एक बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बालक गाय को वापस लाने के लिए वह नाले में उतर गया। तेज बहाव के कारण वह डूब गया। जिससे उसकी मौत हो चुकी थी।

sonbhadra

7:19 PM, Aug 23, 2025

Share:

Sonbhadra News: नाले में बालक की डूबने से मौत, मचा कोहराम.
logo

बालक की मौत से गांव में मातम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई। ग्राम पंचायत कोटा के टोला हथवानी में स्थित नाले में एक बालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान राम श्रृंगार के रूप में हुई है। वह सुरेश गोड़ का पुत्र था और ग्राम पंचायत कोटा, टोला छीकड़ाडाड़ का निवासी था। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे की घटना है। राम श्रृंगार अपनी गाय को चराने मेड़राही नाला हथवानी गया था। वहां कुछ अन्य बच्चे भी अपनी गाय-बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान राम श्रृंगार की गाय नाले के दूसरी तरफ चली गई। गाय को वापस लाने के लिए वह नाले में उतर गया। तेज बहाव के कारण वह डूब गया। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाया। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बालक को नाले से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना चोपन थाना और क्षेत्रीय लेखपाल को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी मर्चरी भेज दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.