ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news child marriage attempt failed child helpline rescued two minors

Sonbhadra News: बाल विवाह की कोशिश नाकाम, चाइल्ड हेल्पलाइन ने दो नाबालिगों का कराया रेस्क्यू.

कोन थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में बाल विवाह की सूचना पर पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने एक नाबालिग बालिका और एक बालक सहित दो बच्चों का रेस्क्यू किया। बालिका को संरक्षण में भेजा गया, जबकि बालक को परिजनों के साथ भेजकर 23 नवंबर को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया।

sonbhadra

7:14 PM, Nov 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: बाल विवाह की कोशिश नाकाम, चाइल्ड हेल्पलाइन ने दो नाबालिगों का कराया रेस्क्यू.
logo

बाल विवाह रोकने की कार्रवाई में चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस ने नाबालिग बालिका को संरक्षण दिलाया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

जनपद में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोन थाना क्षेत्र के ग्राम रामगढ़ में बाल विवाह की कोशिश की सूचना पर थाना कोन पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग बालिका और एक नाबालिग बालक सहित दो बच्चों का सफल रेस्क्यू किया। कार्रवाई के बाद बालिका को संरक्षण में भेज दिया गया, जबकि बालक को उसके परिजनों के साथ भेजते हुए काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जनपद में बाल संरक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान ग्राम रामगढ़ में बाल विवाह के प्रयास की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन को मिली। सूचना मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संज्ञान लिया और विशेष टीम गठित कर मौके पर रवाना किया। गठित टीम में चाइल्ड हेल्पलाइन रॉबर्ट्सगंज की केस वर्कर सीमा शर्मा, बजरंग सिंह एवं वन स्टॉप सेंटर के नागेंद्र सिंह शामिल रहे। टीम ने थाना कोन पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर मौके पर आवश्यक कार्रवाई की और दोनों नाबालिगों को रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के बाद थाना कोन में बच्चों की सुपुर्दगी से संबंधित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। थाना प्रभारी द्वारा नाबालिग बालिका को आगे की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं, नाबालिग बालक को उसके परिजनों के साथ भेजते हुए सोमवार, 23 नवंबर को विकास भवन स्थित कार्यालय में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में चाइल्ड हेल्पलाइन के परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कुरीति होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है। बच्चों का बचपन सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि कहीं बाल विवाह की तैयारी या प्रयास की जानकारी मिलती है अथवा किसी बच्चे के साथ बाल श्रम, शोषण या हिंसा की घटना सामने आती है तो लोग चुप न रहें और तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए उठाया गया एक छोटा कदम किसी बच्चे का भविष्य संवार सकता है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को बच्चों के अधिकारों और उनके सुरक्षित भविष्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। बाल विवाह रोकें, बच्चों का बचपन संवारें।

विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर – 1098। आपकी एक कॉल, किसी मासूम का बचपन बचा सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.