Sonbhadra News: अवैध खनन मामले में 10 हजार का इनामी बाल अपचारी हिरासत में.
रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को अहम सफलता मिली। एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत कार्रवाई हुई। पुलिस ने ग्राम खैरटिया (ओबरा क्षेत्र) से वांछित बाल अपचारी को हिरासत में लिया। मौके से एक काला थार वाहन बरामद कर सीज किया गया, साथ ही स्कॉर्पियो भी जब्त हुई। आरोपी के खिलाफ अवैध खनन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज, न्यायालय में पेशी की जा रही है।
sonbhadra
7:39 PM, Apr 30, 2026
Share:


आरोपी के खिलाफ अवैध खनन समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज,।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद सोनभद्र में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को इस अभियान में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पतारसी-सुरागरसी के दौरान ग्राम खैरटिया (ओबरा क्षेत्र) से 10,000 रुपये के इनामी बाल अपचारी को 30 अप्रैल 2026 को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान मौके से एक काला थार वाहन (UP 64 AS 8515) बरामद किया गया, जिसे सीज कर दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण से जुड़ा एक स्कॉर्पियो वाहन भी सीज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित उपखनिज नियमावली व खान एवं खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। हिरासत के बाद बाल अपचारी को विधिक प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस कार्रवाई में उ.नि. उमाशंकर यादव समेत रॉबर्ट्सगंज थाना पुलिस की टीम शामिल रही। सोनभद्र पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध खनन और अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।



