ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news children filled the colors of development in mere sapno ka bharat dm encouraged the little artists

Sonbhadra News: ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरे विकास के रंग, डीएम ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का हौसला.

परिषदीय विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने विकसित भारत की कल्पनाओं को रंगों में उकेरा। डीएम चर्चित गौड़ ने विद्यालय पहुंचकर बच्चों की पेंटिंग देखी और एक बच्ची के साथ बैठकर उसका हौसला बढ़ाया। विद्यालय स्तर के बाद ब्लॉक और 25 सितंबर को जिला स्तर पर प्रतियोगिता होगी, चयनित बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।

sonbhadra

2:55 PM, Sep 18, 2026

Share:

Sonbhadra News: ‘मेरे सपनों का भारत’ में बच्चों ने भरे विकास के रंग, डीएम ने बढ़ाया नन्हे कलाकारों का हौसला.
logo

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों की पेंटिंग देखते और उनका उत्साह बढ़ाते अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

सेवा सप्ताह के तहत जिले के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित की जा रही ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चे विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से कागज पर उकेर रहे हैं। प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा और सोच को अभिव्यक्त करने का अवसर मिल रहा है। साथ ही भविष्य के भारत को लेकर बच्चों की कल्पनाओं को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने एक प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर चित्रकला प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार की जा रही पेंटिंग को देखा और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान एक बच्ची विकसित भारत की अपनी कल्पना को चित्र के माध्यम से साकार कर रही थी। जिलाधिकारी उसके पास बैठ गए और बच्ची की कल्पना में रंग भरते हुए उसका हौसला बढ़ाया। डीएम के इस सहज अंदाज से विद्यालय में बच्चों का उत्साह और बढ़ गया। जिलाधिकारी ने बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थी विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की सोच और कल्पनाशीलता को प्रोत्साहित करने से उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता का विकास होता है।

ब्लॉक और जिला स्तर पर होगी प्रतियोगिता-:

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता के बाद तीन दिन के उपरांत ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। इसके बाद 25 सितंबर को जिला स्तर पर चयनित बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ उन्हें देश के विकास और भविष्य के भारत की कल्पना से जोड़ना है। बच्चे अपने चित्रों के जरिए उस भारत की तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं, जिसे वे भविष्य में देखना चाहते हैं।

विद्यालय की व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा-:

चित्रकला प्रतियोगिता के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने मिड-डे मील सहित स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। विद्यालय की व्यवस्थाएं मुख्य रूप से संतोषजनक पाई गईं। डीएम ने बच्चों की शिक्षा और विद्यालय के वातावरण को बेहतर बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने विद्यालय में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने और उनकी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की बात कही। प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों का उत्साह देखने को मिला। नन्हे कलाकारों ने अपनी कल्पना और सोच को अलग-अलग रंगों के माध्यम से कागज पर उतारा। ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता बच्चों को रचनात्मक मंच देने के साथ देश के भविष्य को लेकर उनकी सोच समझने की दिशा में भी एक पहल के रूप में सामने आई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.