मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news children got brutal punishment for fishing tortured by making them rooster

Sonbhadra News: मछली पकड़ने पर बच्चों को मिली बर्बर सजा, ‘मुर्गा’ बनाकर किया प्रताड़ित.

घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत बकौली गांव से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां मामूली बात पर नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने तालाब के पास मछली पकड़ रहे दो बच्चों को पकड़ लिया और सजा के तौर पर उन्हें ‘मुर्गा’ बनाकर उनके ऊपर ईंट लाद दी।

sonbhadra

6:44 PM, Apr 7, 2026

Share:

Sonbhadra News: मछली पकड़ने पर बच्चों को मिली बर्बर सजा, ‘मुर्गा’ बनाकर किया प्रताड़ित.
logo

घटना के सामने आने पर किशोर न्याय बोर्ड ने घटना को बताया अमानवीय।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

जनपद के घोरावल थाना क्षेत्र अंतर्गत बकौली गांव से मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां मामूली बात पर नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। जानकारी के अनुसार, गांव के एक व्यक्ति ने तालाब के पास मछली पकड़ रहे दो बच्चों को पकड़ लिया और सजा के तौर पर उन्हें ‘मुर्गा’ बनाकर उनके ऊपर ईंट लाद दी। इस दौरान बच्चों के साथ की गई बर्बरता का वीडियो किसी ने बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया। मामले की जानकारी मिलते ही चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों बच्चों को सुरक्षित मुक्त कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया। इसके साथ ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अमरेश पाठक ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह कृत्य पूरी तरह अमानवीय है और मानवता के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बाल कल्याण समिति को अवगत कराया गया, जिसके बाद चाइल्ड लाइन को निर्देशित कर पुलिस के सहयोग से तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की गई। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा करती हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की प्रताड़ना को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना ने समाज में व्याप्त संवेदनहीनता और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.