मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news children got id cards in upper primary school gadidih tree plantation took place

Sonbhadra News: उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह में बच्चों को मिले आईडी कार्ड, हुआ वृक्षारोपण.

चोपन ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए। इस दौरान इको क्लब फॉर लाइफ मिशन के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। उन्होंने सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर एक पौधा लगाने का संकल्प लेने की अपील की।

sonbhadra

7:32 PM, Jul 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह में बच्चों को मिले आईडी कार्ड, हुआ वृक्षारोपण.
logo

उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह में खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को आईडी कार्ड वितरित कर वृक्षारोपण किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

चोपन ब्लॉक के ग्राम चोपन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह में सोमवार को छात्र-छात्राओं के लिए पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने बच्चों को आईडी कार्ड वितरित किए और उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अनुशासन का पालन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर इको क्लब फॉर लाइफ मिशन के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से अपने जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए श्रेष्ठा, राष्ट्रीय आय एवं योग्यता छात्रवृत्ति (एनएमएमएस), नवोदय विद्यालय और विद्याज्ञान जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी दी तथा उन्हें इन परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रेरित किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, स्वच्छ परिसर और शिक्षकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार सहित शिक्षिका मीरा सिंह, कंचन बैजाती, माला रानी आर्य और सविता सिंह पटेल मौजूद रहीं। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के संदेश के साथ हुआ।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.