ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news children s talent honored 10 students awarded in painting competition

Sonbhadra News: बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान, चित्रकला प्रतियोगिता में 10 छात्र पुरस्कृत.

बभनी ब्लॉक में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के 10 विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने ब्लॉक संसाधन केंद्र पर विजेताओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया।

sonbhadra

5:10 PM, Sep 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान, चित्रकला प्रतियोगिता में 10 छात्र पुरस्कृत.
logo

चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते खंड शिक्षा अधिकारी व शिक्षक, साथ में प्रतियोगिता में शामिल बच्चे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

बभनी ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में 10 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुरस्कार दिए। यह प्रतियोगिता विकास खंड बभनी के परिषदीय विद्यालयों में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित की गई थी। इसमें बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। पुरस्कार पाने वाले छात्र-छात्राओं में मीनाक्षी (उच्च प्राथमिक चैनपुर), वीर सिंह (प्राथमिक विद्यालय सेवड़ीटोला), निशि गुप्ता (कम्पोजिट इकदिरी), आकाश कुमार (कम्पोजिट धनवार), सरिता कुमारी (देवंती कम्पोजिट विद्यालय बरवाटोला), सतबहनी, सोनम गुप्ता (प्राथमिक विद्यालय मचबंधवां), पूजा कुमारी (कम्पोजिट टोंगा), अनीता कुमारी (कम्पोजिट सहगोड़ा) और नीतू कुमारी (उच्च प्राथमिक विद्यालय असनहर) शामिल हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि चित्रकला जैसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभा और उनकी अच्छी सोच को सामने लाने का एक बढ़िया तरीका हैं। इस कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, मोहम्मद आरिफ, रणजीत कुमार, मुकेश त्रिपाठी, चंद्रशेखर सिंह, संतोष कुमार और मोबिन अहमद सहित कई अध्यापक-अध्यापिकाएं मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.