ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news children showed strength in sports competition winners selected for block level

Sonbhadra News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेता ब्लॉक स्तर के लिए चयनित.

जौराही कंपोजिट विद्यालय में मंगलवार को करकच्छी न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। पीटी प्रदर्शन में इकदीरी प्रथम, बालिका कबड्डी में इकदीरी प्रथम और जौराही द्वितीय रहा, जबकि बालक कबड्डी में अधौरा प्रथम स्थान पर रहा। विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया।

sonbhadra

5:44 PM, Oct 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेता ब्लॉक स्तर के लिए चयनित.
logo

न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान पीटी प्रदर्शन, कबड्डी और अन्य खेलों में प्रतिभा दिखाते बच्चे।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

मंगलवार को जौराही कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में करकच्छी न्याय पंचायत का खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद सभी अतिथियों का माल्यार्पण और बैज लगाकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पीटी प्रदर्शन में प्राथमिक विद्यालय इकदीरी प्रथम स्थान पर रहा ,कबड्डी प्राथमिक बालिका वर्ग में इकदीरी प्रथम और जौराही द्वितीय को खो बालिका वर्ग में इकदीरी प्रथम, जौराही द्वितीय पर रहा। इस दौरान दौड़, अन्त्याक्षरी, लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उच्च प्राथमिक में कबड्डी बालक वर्ग अधौरा प्रथम जौराही द्वितीय स्थान पर रहा। शानदार प्रदर्शन वाले विजेता बच्चों को पुरस्कृत कर ब्लॉक स्तर के लिए चयनित किया गया। इस कार्यक्रम में मो आरिफ, शिवकुमार, प्रमोद सिंह,के के सिंह, अरविंद, चन्द्रशेखर, भानू प्रताप सिंह अमित,आकाश, सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेन्द्र विमल व अनुजा सिंह सहित अध्यापकगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.