Sonbhadra News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम.
बभनी के न्याय पंचायत कोरची की खेलकूद प्रतियोगिता पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहड़ा परिसर में आयोजित हुई। दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी और खो-खो में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कबड्डी और खो-खो के कई वर्गों में गोहड़ा विद्यालय की टीमों ने विजेता बनकर शानदार प्रदर्शन किया।
sonbhadra
6:36 PM, Oct 8, 2026
Share:


न्याय पंचायत कोरची की खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दौड़, कबड्डी और खो-खो में उत्साह से शानदार प्रदर्शन किया।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विकास खंड बभनी के न्याय पंचायत कोरची की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोहड़ा के प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित एवं न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के ध्वजारोहण के साथ किया। प्रतियोगिता का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति के मार्गदर्शन में कराया गया। इसमें 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खो-खो तथा कबड्डी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय गोहड़ा की टीम ने प्राथमिक विद्यालय कोरची प्रथम को हराकर जीत दर्ज की। बालिका वर्ग में गोहड़ा की टीम ने प्राथमिक विद्यालय रन्दह को हराया। खो-खो के प्राथमिक बालक वर्ग में गोहड़ा तथा बालिका वर्ग में गोहड़ा की टीम विजेता रही। उच्च प्राथमिक वर्ग के कबड्डी में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में गोहड़ा विद्यालय की टीम विजेता रही। वहीं खो-खो के उच्च प्राथमिक बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में भी गोहड़ा विद्यालय की टीम ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय कोरची प्रथम के छात्र अर्जुन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहड़ा के राजवर्धन द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय गोहड़ा की श्रद्धा ने प्रथम तथा इसी विद्यालय की सविता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि खेल बच्चों के जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। इसी उद्देश्य से विद्यालय स्तर से लेकर न्याय पंचायत स्तर तक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।


