Sonbhadra News: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, विजेता हुए पुरस्कृत.
म्योरपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जरहां की खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में आयोजित हुई। दौड़ प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि खो-खो में सिरसोती की टीम का दबदबा रहा। मुख्य अतिथि विश्राम सागर गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया, कार्यक्रम में सैकड़ों शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
sonbhadra
6:38 PM, Oct 17, 2026
Share:


न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते बच्चे, खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते अतिथि और शिक्षकगण।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।
सोनभद्र।
विकास खंड म्योरपुर के न्याय पंचायत जरहां की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता ने फीता काटकर किया। विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। दौड़ एवं खो-खो प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया।
दौड़ प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी-:
विज्ञापन
प्राथमिक वर्ग की 50 मीटर बालक दौड़ में कंपोजिट विद्यालय कोडार के अनिल ने प्रथम तथा कंपोजिट विद्यालय बीजपुर के आदित्य ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में डोडहर की सुनैना प्रथम और रागिनी द्वितीय रहीं। प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर बालक दौड़ में लीलाडेवा के प्रदीप ने प्रथम तथा साहिल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में सिंदूर की अनुष्का प्रथम और हीरमन द्वितीय स्थान पर रहीं। उच्च प्राथमिक वर्ग की 100 मीटर बालक दौड़ में रजमीलान के सुनील ने प्रथम तथा बादल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, बालिका वर्ग में लीलाडेवा की सुनीता प्रथम और डोडहर की अंजली द्वितीय रहीं।
खो-खो में सिरसोती की टीम का दबदबा-:
खो-खो प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक एवं बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सिरसोती की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जरहां की टीम विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में सिरसोती की टीम ने बाजी मारी। प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद से विद्यार्थियों में शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह, रामसजीवन जायसवाल, प्रमोद जायसवाल, शिक्षामित्र संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हीरामणि, शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन शुक्लेश, विनोद पांडेय, राजेश सिंह, गौरीशंकर गुप्ता, अजय मौर्या, अभिमन्यु जायसवाल, खेल शिक्षक राकेश दुबे, विमलेश यादव, अशोक सिंह, आरती, रेनू चौबे, अर्चना विश्वकर्मा, सीमा, सरोज, सुष्मिता त्रिपाठी, कोकिला तथा एआरपी शिव प्रिया सहित संकुल शिक्षक एवं न्याय पंचायत के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अरविंद द्विवेदी ने किया।


