ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news chopan cyber team returned 21 500 after fraud the applicant praised the cyber team

Sonbhadra News: चोपन साइबर टीम ने ठगी के ₹21,500 वापस कराए, आवेदक ने साइबर टीम की प्रशंसा की.

चोपन थाना साइबर टीम ने एक आवेदक के साथ हुई 21,500 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए पूरी धनराशि उसके मूल खाते में वापस करा दी है। यह घटना 12 अक्टूबर 2025 को हुई थी, और धनराशि 13 नवंबर 2025 को वापस लौटाई गई।

sonbhadra

7:48 PM, Nov 13, 2025

Share:

Sonbhadra News: चोपन साइबर टीम ने ठगी के ₹21,500 वापस कराए, आवेदक ने साइबर टीम की प्रशंसा की.
logo

प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में थाना चोपन की साइबर टीम ने कार्रवाई की।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना साइबर टीम ने एक आवेदक के साथ हुई 21,500 रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी का पर्दाफाश करते हुए पूरी धनराशि उसके मूल खाते में वापस करा दी है। यह घटना 12 अक्टूबर 2025 को हुई थी, और धनराशि 13 नवंबर 2025 को वापस लौटाई गई। चोपन थाना क्षेत्र के मलिन बस्ती डाला निवासी मुलाजिम अंसारी पुत्र हुसैन अंसारी को 12 अक्टूबर 2025 को अज्ञात व्यक्तियों ने कॉल किया था। उन्होंने आवेदक के बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर उनके खाते से 21,500 रुपये निकाल लिए थे। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक चोपन कुमुद शेखर सिंह के नेतृत्व में थाना चोपन की साइबर टीम ने कार्रवाई की। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर ठगी गई धनराशि 21,500 रुपये को जलालपुर (अलीगढ़) के संबंधित खाते में होल्ड कराया। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद, संबंधित बैंक शाखा को ईमेल के जरिए पत्राचार किया गया। इसके परिणामस्वरूप, आवेदक की धोखाधड़ी से गई कुल 21,500 रुपये की धनराशि आज दिनांक 13 नवंबर 2025 को सफलतापूर्वक उसके मूल बैंक खाते में वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर आवेदक मुलाजिम अंसारी ने थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह और साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल सुनील रावत शामिल थे। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मोबाइल नंबर, अकाउंट नंबर, नेट बैंकिंग विवरण, पासवर्ड या ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। साथ ही, अनजान क्यूआर कोड स्कैन या लिंक पर क्लिक करने से बचें। साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.