मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chopan cyber team returned 40 000 after fraud

Sonbhadra News: चोपन साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए.

चोपन थाना की साइबर टीम ने ₹40,000 की ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए पीड़ित को राहत दिलाते हुए पूरी रकम उसके खाते में वापस कराई। पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और त्वरित कार्रवाई से सफलता हासिल की। यह कार्रवाई एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन में की गई।

sonbhadra

5:34 PM, Mar 31, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन साइबर टीम ने ठगी के ₹40,000 वापस कराए.
logo

पीड़ित के खाते से निकली पूरी रकम मूल खाते में लौटाई गई।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना की साइबर टीम ने एक पीड़ित के साथ हुई ₹40,000 की ऑनलाइन ठगी की रकम को सफलतापूर्वक उसके मूल खाते में वापस करा दिया है। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित की पहचान बबलू पुत्र किशन लाल बंजारा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से माता जी की खेड़ी, थाना रामपुरा, जनपद नीमच (मध्य प्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में चोपन, सोनभद्र में रहता है। अज्ञात साइबर अपराधियों ने छलपूर्वक उसके खाते से ₹40,000 निकाल लिए थे। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के नेतृत्व में टीम ने तत्काल आवश्यक कदम उठाए। साइबर टीम ने तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करते हुए संबंधित बैंक/संस्था से त्वरित ईमेल पत्राचार किया। इस त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, ठगी गई पूरी धनराशि ₹40,000 पीड़ित के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस आ गई। इस साइबर टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा, महिला कांस्टेबल प्राची शुक्ला और महिला कांस्टेबल शैलजा सिंह शामिल थीं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.