ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news chopan police action against 8 people

Sonbhadra News: 8 लोगों के खिलाफ चोपन पुलिस की कार्रवाई.

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चोपन थाना पुलिस ने 24 अक्टूबर 2025 को आठ व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। इन सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

sonbhadra

5:37 PM, Oct 24, 2025

Share:

Sonbhadra News: 8 लोगों के खिलाफ चोपन पुलिस की कार्रवाई.
logo

अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाने और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है अभियान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चंदन।

सोनभद्र।

शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चोपन थाना पुलिस ने 24 अक्टूबर 2025 को आठ व्यक्तियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की है। इन सभी अभियुक्तों को माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। यह निरोधात्मक कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस का यह अभियान अपराधों पर प्रभावी रोकथाम लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए चलाया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170, 126 और 135 के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

Img

जिन आठ व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, उनमें सलीम (पुत्र अली मोहम्मद, 27 वर्ष, माकरुण्डी गुरमा), रिंकू (पुत्र लक्ष्मी, 37 वर्ष, माकरुण्डी गुरमा), चंद्रभान (पुत्र कमला प्रसाद, 28 वर्ष, पनारी टोला), कमला (पुत्र राजनारायण, 55 वर्ष, पनारी टोला सलाईबनवा), शिवकुमार भारती (पुत्र बैजू, 25 वर्ष, कोटा टोला मझौली), धीरज शर्मा (पुत्र शिव प्रसाद शर्मा, 19 वर्ष, कुरहुल), मुराहु शर्मा (पुत्र मुन्ना शर्मा, 24 वर्ष, कुरहुल) और सुरेंद्र उर्फ रिंकू (पुत्र भरत लाल, 35 वर्ष, ग्राम वर्दिया) शामिल हैं। सभी चोपन थाना क्षेत्र के निवासी हैं।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र पांडे (चौकी प्रभारी गुरमा), उपनिरीक्षक रामफेर यादव, उपनिरीक्षक शिवानंद राय, हेड कांस्टेबल सत्येंद्र यादव (चौकी गुरमा) और कांस्टेबल बृजेश कनौजिया (चौकी गुरमा) शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.