Sonbhadra News: चोपन पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई, 950 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार.
देर रात चोपन पुलिस ने अवई फासिल्स पार्क तिराहा के पास सघन चेकिंग की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके पास से 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी शाहिद आलम निवासी चोपन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए अभियान जारी रखने की बात कही।
sonbhadra
3:20 PM, Apr 28, 2026
Share:


पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेजते हुए अभियान जारी रखने की बात कही।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में चोपन थाना पुलिस को यह सफलता मिली। दिनांक 27 अप्रैल 2026 को रात करीब 8:30 बजे चोपन पुलिस टीम ने अवई फासिल्स पार्क तिराहा के पास सघन चेकिंग की। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उसके कब्जे से एक सफेद झोले में 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम शाहिद आलम (उम्र करीब 32 वर्ष) पुत्र मुन्ना टेलर बताया, जो चोपन बैरियर हाइड्रिल कॉलोनी, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र का निवासी है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोपन में मु.अ.सं.-150/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी गुरमा, उपनिरीक्षक अतुल कुमार पटेल और कांस्टेबल बृजेश कुमार कन्नौजिया शामिल थे। जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है और ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।
