मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chopan police action in assault and threat case two arrested

Sonbhadra News: मारपीट व धमकी मामले में चोपन पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार.

चोपन पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। दोनों आरोपियों को सलखन कस्बे से गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत की गई।

sonbhadra

4:40 PM, May 11, 2026

Share:

Sonbhadra News: मारपीट व धमकी मामले में चोपन पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार.
logo

सलखन में मारपीट कांड के दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, न्यायालय भेजे गए।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन पुलिस ने मारपीट और धमकी देने के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय भेज दिया गया है। यह मामला सलखन बाजार निवासी अभय जायसवाल पुत्र समाकांत जायसवाल की तहरीर पर 10 मई 2026 को थाना चोपन में दर्ज किया गया था। पुलिस ने मु.अ.सं. 0172/2026 के तहत धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया था। उक्त मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्तों को 10 मई 2026 को शाम करीब 6:15 बजे सैनिक होटल के सामने, कस्बा सलखन, थाना चोपन से गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में यह सफलता मिली। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कन्हैया जायसवाल (उम्र करीब 28 वर्ष) और सुधीर उर्फ लखन जायसवाल (उम्र करीब 22 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र के निवासी हैं और स्व. राकेश जायसवाल के पुत्र हैं। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, उपनिरीक्षक रामफेर यादव, हेड कांस्टेबल शिवप्रताप यादव, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र, कांस्टेबल मंटू सिंह और कांस्टेबल सच्चिदानंद मिश्र शामिल थे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.