Sonbhadra News: चोपन पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ शातिर आरोपी को दबोचा.
चोपन पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर आरोपी संतलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 10 अगस्त की शाम डाला चढ़ाई के पास मेन रोड से पकड़ा। बरामद बाइक यूपी64 एजे 9611 थाना चोपन में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। पूछताछ में आरोपी ने 8 अगस्त की रात बारी, डाला स्थित एक घर के सामने से बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की।
sonbhadra
6:57 PM, Aug 11, 2026
Share:


चोपन थाने में चोरी की बाइक बरामदगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस ने अभियुक्त संतलाल पुत्र स्व. गनेश को 10 अगस्त 2026 को शाम करीब 6:22 बजे डाला चढ़ाई के पास मेन रोड से गिरफ्तार किया। संतलाल बरवसपुर, थाना प्रतापपुर, जनपद सूरजपुर, छत्तीसगढ़ का निवासी है और उसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से थाना चोपन में पंजीकृत मु.अ.सं.-305/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या UP64AJ 9611) बरामद की गई। पूछताछ में अभियुक्त संतलाल ने बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल 08 अगस्त 2026 की रात को बारी, डाला, चोपन में एक घर के सामने से चुराई थी। अभियुक्त की गिरफ्तारी और चोरी की मोटरसाइकिल की बरामदगी के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल हरी सिंह यादव और हेड कांस्टेबल शिवशरण राम शामिल थे। सोनभद्र पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा और संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
