Sonbhadra News: चोपन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, दो बाल अपचारी भी अभिरक्षा में.
चोपन पुलिस ने पीएसी कैंप कनछ में हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो बैटरी, दो क्षतिग्रस्त इन्वर्टर, एक स्टेबलाइजर और एक टुल्लू पंप बरामद किया।
sonbhadra
9:10 PM, Aug 31, 2026
Share:


चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों के साथ बरामद सामान और पुलिस टीम, थाना चोपन परिसर में।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
विज्ञापन
थाना चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दो बैटरी, दो क्षतिग्रस्त इन्वर्टर, एक क्षतिग्रस्त स्टेबलाइजर और एक टुल्लू पंप बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम चोरी की घटना के खुलासे के लिए लगातार सुरागरसी-पतारसी में जुटी थी। पुलिस के मुताबिक थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0 336/2026, धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना 29/30 अगस्त 2026 की रात पीएसी कैंप कनछ में हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश और चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए जांच शुरू की। इसी क्रम में 31 अगस्त 2026 को सुबह 7:20 बजे चोपन पुलिस टीम ने बैरिहवा मोड़ बस स्टैंड, सलखन के पास से चोरी की घटना से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दो बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील धरिकार उर्फ धाकड़, निवासी कनछ और वर्तमान निवासी बैरिहवा टोला सलखन, गुड्डु धरिकार उर्फ गोलू, निवासी कनछ तथा मौसमी उर्फ मौसम, पत्नी सुनील धरिकार उर्फ धाकड़ शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपियों की उम्र क्रमश: करीब 35, 40 और 32 वर्ष बताई गई है। दो बाल अपचारियों की उम्र करीब 15 और 17 वर्ष है। पुलिस ने पूछताछ और आरोपियों की निशानदेही के आधार पर चोरी का सामान बरामद किया। बरामद सामान में दो बैटरी, दो क्षतिग्रस्त इन्वर्टर, एक क्षतिग्रस्त स्टेबलाइजर और एक टुल्लू पंप शामिल हैं। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे में धारा 317(2) और 324(4) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल शिवम सरोज और महिला आरक्षी प्राची शुक्ला शामिल रहे।
