मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chopan police exposed the theft two arrested with 11 kg copper wire

Sonbhadra News: चोपन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 11 किलो कॉपर वायर के साथ दो गिरफ्तार.

चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का 11 किग्रा कॉपर वायर बरामद किया। घटना में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

sonbhadra

4:12 PM, Aug 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, 11 किलो कॉपर वायर के साथ दो गिरफ्तार.
logo

चोपन पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार दोनों आरोपियों के साथ पुलिस टीम और बरामद चोरी का कॉपर वायर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

चोपन थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 किलोग्राम चोरी का कॉपर वायर और घटना में प्रयुक्त एक हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई थी। यह टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान, 23 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने बग्घा नाला के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे स्थित ओबरा अंडरपास से डाला की ओर से ओबरा जाने वाली अंदरूनी सर्विस लेन पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी और पूछताछ के दौरान उनके पास से 11 किलोग्राम कॉपर वायर बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, बरामद कॉपर वायर थाना चोपन में 22 अगस्त 2026 को दर्ज मुकदमे (मु0अ0सं0 323/2026) से संबंधित चोरी का सामान है। यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) और 317(2) के तहत दर्ज किया गया था। दोनों आरोपियों को लगभग 01:15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शारदा प्रसाद पनिका उर्फ राहुल पनिका (उम्र करीब 23 वर्ष), निवासी नई बस्ती शांति नगर सेक्टर-10 ओबरा, हालपता ग्राम परसोई, थाना ओबरा, तथा ज्वाला प्रसाद (उम्र करीब 36 वर्ष), निवासी तेलगुड़वा, थाना चोपन, के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दुनिया सिंह, उपनिरीक्षक देवी प्रसाद मिश्र, हेड कांस्टेबल अजय यादव, कमल कुमार राव, संतोष यादव और वीरेंद्र सरोज शामिल थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.