ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
क्राइम/न्यूज़/sonbhadra news chopan police returned rs 33 750 out of 35 thousand to the victim of cyber fraud

Sonbhadra News: साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को चोपन पुलिस ने कराये 35 हजार में से 33,750 रुपये वापस.

साइबर ठगी का शिकार हुए पीड़ित को पुलिस ने राहत देते हुए 35,750 रुपये की ठगी हुए राशि में से 33,750 रुपये वापस करा दी है। ठगी हुई राशि वापस मिलने से पीड़ित ने चोपन पुलिस की प्रशंसा की है।

sonbhadra

7:42 PM, Aug 28, 2025

Share:

Sonbhadra News: साइबर ठगी के शिकार हुए पीड़ित को चोपन पुलिस ने कराये 35 हजार में से 33,750 रुपये वापस.
logo

पुलिस ने पीड़ित की ठगी हुई राशि कराई वापस।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

चोपन थाना क्षेत्र में एक साइबर ठगी का मामला सामने आने के बाद चोपन पुलिस तुरंत एक्टिव हो गईं और प्रयास के बाद 28 अगस्त 2025 को पीड़ित के खाते में 33,750 रुपये वापस करा दिया। दरअसल पीड़ित पवन कुमार जायसवाल से 29 जुलाई 2025 को अज्ञात व्यक्तियों ने फर्जी क्यूआर कोड के जरिए 35,750 रुपये की ठगी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर चोपन थाने की साइबर टीम ने तुरंत कार्रवाई की। टीम ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सबसे पहले फ्रॉड की गई राशि को संबंधित खाते में होल्ड करा दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर टीम ने बैंक से पत्राचार किया। 28 अगस्त 2025 को पीड़ित के खाते में 33,750 रुपये वापस करा दिए गए। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विजय कुमार चौरसिया और साइबर हेल्प डेस्क के कांस्टेबल सुनील कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके अलावा cybercrime.gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.