Sonbhadra News: चोपन पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार.
सोनभद्र के चोपन थाना पुलिस ने चोरी की घटना का शत-प्रतिशत खुलासा करते हुए 02 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के आभूषण, नकदी व 07 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। साथ ही एक आरोपी के पास से 1.25 किलो अवैध गांजा भी मिला। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
sonbhadra
5:48 PM, Apr 8, 2026
Share:


पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चौकी डाला पुलिस टीम द्वारा की गई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंदन कुमार, चोपन।
सोनभद्र।
विज्ञापन
चोपन थाना पुलिस को चोरी की घटना के सफल अनावरण में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया गया माल, नकदी, मोबाइल फोन के साथ अवैध गांजा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में चोपन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 अप्रैल 2026 को देर रात करीब 1:05 बजे रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के उत्तरी छोर बारी डाला से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिल गुप्ता (23 वर्ष) निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा तथा हनुमान बंसल (35 वर्ष) निवासी मलीन बस्ती डाला थाना चोपन शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से एक जोड़ी झुमका, नथिया, मंगलसूत्र का लॉकेट, चार जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया, एक जोड़ी चूड़ी, एक आधार कार्ड, ₹15,000 नकद एवं 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त अनिल गुप्ता के कब्जे से 1 किलो 250 ग्राम अवैध गांजा भी बरामद हुआ है। इस संबंध में थाना चोपन पर मु.अ.सं. 126/2026 धारा 305(a), 317(2) बीएनएस तथा मु.अ.सं. 127/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूरी कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में चौकी डाला पुलिस टीम द्वारा की गई, जिसमें उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।
