मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news chopan police revealed two women arrested with stolen goods

Sonbhadra News: चोपन पुलिस का खुलासा, दो महिलाओं को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार.

सोनभद्र की चोपन पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो महिलाओं को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुआ है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर ग्राम कोठा टोला में की गई। गिरफ्तार दोनों महिलाएं ओबरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

sonbhadra

2:26 PM, Jun 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन पुलिस का खुलासा, दो महिलाओं को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार.
logo

पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद चोरी का सामान प्रदर्शित किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार चोपन।

सोनभद्र।

चोपन पुलिस ने चोरी की एक घटना का खुलासा करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद किया है। यह गिरफ्तारी 6 जून, 2026 को ग्राम कोठा टोला से हुई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। थाना चोपन में मु.अ.सं.- 218/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने ग्राम कोठा टोला से दो महिलाओं को पकड़ा।

विज्ञापन

Img

गिरफ्तार महिलाओं के पास से चोरी किए गए तीन स्टार्टर और एक मिनी ट्रांसफार्मर बरामद हुए। बरामदगी के बाद मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मिनी कोल (पत्नी राजन सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष) और रबिया बीबी (पत्नी इस्तेखार खाँ, उम्र करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों भलुवा टोला, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र की निवासी हैं। पूछताछ में उन्होंने चोरी का सामान बरामद होने की बात स्वीकार की है। इस मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक और विवेचनात्मक कार्यवाही जारी है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल शिवशरण राम, हेड कांस्टेबल छोटेलाल और महिला कांस्टेबल शैलजा सिंह शामिल थीं। सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.